ग्वालियर में कोहरा ने बिगाड़ी लोगों की दिनचर्या
Dec 22 2025
ग्वालियर। उत्तरी हवाओं से ग्वालियर में दिन का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। यही कारण है कि रविवार को कोल्ड-डे रहा। सोमवार को भी सुबह 11 बजे तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई। जिससे दृश्यता 50 मीटर ही रह गई। जिससे दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं।
तेज सर्दी और कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली ट्रेनें चार से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। सोमवार को दोपहर बाद धूप निकली पर आसमान में छाए बादलों और सर्द हवा के कारण इसका ज्यादा असर नहीं रहा।
ग्वालियर-चंबल अंचल में अब ठंड अपना कहर बरपा रही है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरा के चलते लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। सोमवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई है। दोपहर 11 बजे तक सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए हैं।
वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसके चलते वहां से सर्द हवाएं आ रही हैं। जिससे आगामी 24 घंटे में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही दिन में धूप के तेवर ढीले रहने पर दिन के तापमान में गिरावट आएगी। जिससे दिन में अच्छी ठंड का अहसास होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









