भाजपाइयों ने विधायक की ओर से पीडि़त को प्रदान की 10 हजार की राशि
Dec 20 2025
भितरवार। किसी प्रकार की चिंता मत करना सरकार हर पीडि़त की मदद कर रही है। हमारी पार्टी तुम्हारे साथ है। कोई भी परेशानी हो तो तत्काल हमें बताना यह बात भाजपा नेताओं ने दुर्घटना में घायल युवक से विधायक की ओर से 10 हजार की सहायता राशि प्रदान करते हुए कही।
नगर के वार्ड 14 निवासी मनोज शर्मा पिछले दिनों दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने घायल युवक के लिए 10 हजार की स्वेछानुदान राशि मंजूर की। शनिवार को स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश उपाध्याय, रमेश पाराशर, धर्मेंद्र चौधरी, ब्रजेश पालीवाल, श्रीकृष्ण यादव, मनोज गोस्वामी ने विधायक की ओर से दी गई 10 हजार की सहायता राशि का चेक दुर्घटना में घायल मनोज शर्मा को प्रदान किया।
इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि हमारी सरकार दुखियों की चिंता करती है। हर वर्ग को लाभांवित करने का काम क्षेत्रीय विधायक श्री राठौर द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने घायल युवक से कहा कि हम तुम्हारे साथ हैं। किसी प्रकार की चिंता मत करना।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









