कलेक्टर ने किया गौशाला का भ्रमण, गायों को खिलाया गुड़
Dec 20 2025
ग्वालियर। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रूचिका चौहान ने आदर्श गौशाला का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने बीमार ब्लॉक देखा और वहां पर आने वाले बीमार गायों की संख्या और गायों की मौत की डिटेल रिपोर्ट मांगी है।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने गायों के लिए ठंड से बचने के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गौशाला में कलेक्टर रूचिका चौहान ने गायों को गुड़ खिलाया।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने आदर्श गौशाला का भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान उन्होंने बीमार ब्लॉक देखा, बीमार ब्लॉक में उन्होंने बीमार गायों की जानकारी ली, उन्हें बताया गया कि शहर से आने वाली बीमार गायों का यहां पर उपचार किया जाता है, यहां पर लाई जाने वाली अधिकांश गाय बाजार से पॉलीथिन खाकर आती हैं, अधिक पॉलीथिन खाई हुई गाय को बचाना संभव नहीं हो पाता है।
उन्होंने गौशाला में मृत गाय के पेट से आपरेशन कर निकाली गई 40 किलो पॉलीथिन को देखा। इसके साथ ही उन्होंने सभी डॉक्टर एवं नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गायों का ठंड से बचाव के लिए समुचित उपाय करें। कलेक्टर ने आदर्श गौशाला में गायों को गुड खिलाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









