अपराधों पर अंकुश लगाने क्राइम ब्रांच मैदान में उतरी अवैध हथियार के साथ दो बदमाश पकड़े
Dec 19 2025
भितरवार। स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को देख जिले की क्राइम ब्रांच ने मैदान में उतर आई है। पुलिस से बेखौफ अपराधियों पर कार्रवाई करने मोर्चा संभालने आई टीम ने करैरा मार्ग पर अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पकड़ा है। वहीं इन बदमाशों के साथ पकड़े गए एक नाबालिग छात्र को पूछताछ के बाद टीम ने छोड़ दिया है। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को भितरवार पुलिस को सौंपकर उपयुक्त कार्रवाई की है। दोनों बदमाश अवैध हथियार की तस्करी भी करते थे।
शुक्रवार को करैरा मार्ग बांसोडी तिराहे पर शराब की कलारी के पास बाईक पर सवार दो बदमाश घूम रहे थे। मुखबिर द्वारा इनकी सूचना मिलने पर जिले की क्राइम ब्रांच की टीम भितरवार पहुंची। वारदात की नियत से बाइक पर खड़े उक्त बदमाशों को पकडऩे टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने तत्काल चार पहिया वाहन से उतरकर एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं इस दौरान एक बदमाश बाइक छोडक़र भाग गया। इनके साथ खड़े एक नाबालिग को भी टीम ने अपनी पकड़ में लिया।
भागे बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने कढ़ी मशक्कत के साथ घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों दोनों बदमाशों पर तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुआ। दोनों बदमाश सुमित योगी और बलराम उर्फ अंकित परिहार निवासी हतेड़ा जिला शिवपुरी के बताए गए हैं। उक्त दोनों बदमाशों के पास खड़े एक नाबालिग को भी टीम ने शंका के आधार पर पकड़ा था। पूछताछ के बाद किताबों के साथ पकड़े गए नाबालिग छात्र को टीम ने छोड़ दिया।
क्राइम ब्रांच टीम ने पूछने पर बताया कि उक्त दोनों बदमाश अवैध हथियार की तस्करी भी करते हैं। जिसकी जांच की जा रही है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने भितरवार पुलिस को सौंप दिया है।
अब भितरवार पुलिस दोनों युवकों से अन्य हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कि वह यहां किस राज्य से आए थे। और हथियार उन्हें कहां से मिला है। उल्लेखनीय है कि भितरवार क्षेत्र में पिछले दिनों एक डिलेवरी बॉय से कट्टे की नोंक पर लूट हुई थी। लगातार चोरी उक्त लूट की वारदात से पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी अमित सांघी ने भी भितरवार पुलिस थाने में सुधार की गुंजाइश होने की भी बात कही थी। जिले की क्राइम ब्रांच द्वारा की गई उक्त कार्रवाई से भितरवार पुलिस प्रशासन के निष्क्रिय होने बाली बात को काफी बल मिला है।
इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच के एसआई शिवम राजावत, प्रधान आरक्षक जितेंद्र तिवारी, दिनेश कुशवाह, आरक्षक रंजीत गुर्जर व ऋषि राठौर ने अंजाम दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









