चिंता नहीं चिंतन करें-वल्लभाचार्य
Dec 18 2025
ग्वालियर। मनुष्य को चिंता नहीं चिंतन करना चाहिए, क्योंकि चिंता संसार की ओर ले जाती है और चिंतन भगवान की ओर ले जाता है। यह विचार जगत्गुरू वल्लभाचार्य महाराज ने श्रीमदन मोहन मंदिर मुरार में शिवभक्त मंडल द्वारा आयोजित हो रही श्रीमद्भागत कथा के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि हम यदि स्वयं को भगवान की शरण में अर्पित कर देते हैं तो जाने-अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। जिस तरह सर्दी गर्मी बरसात होने पर घर मेें हम सुरक्षित हो जाते हैं, इसी तरह भगवान की शरणागत हो जाने से हर बाधा से हम सुरक्षित हो जाते हैं। जब भी भी भक्त पर संकट आता है, भगवान उसके साथ खड़े नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गलती से भी कभी मां को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए, क्योंकि माताएं मस्तिष्क नहीं ह्रदय प्रदान होती हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान के पास माया की चादर है। इस चादर को हटाने के बाद ही हमें भगवान के दर्शन हो पाते हैं। माया के मैला पर्दा जब तक आंखों के आगे पड़ा रहेगा तब तक भगवान के दर्शन नहीं होंगे।
उन्होंने युधिष्ठर और भगवान कृष्ण के संवाद के बारे में बताया कि एक बार युधिष्ठर ने भगवान से पूछा कि दुनिया आपका ध्यान करती है तो आप किसका ध्यान करते हैं, तो उन्होंने बताया कि मैं अपने भक्तों का ध्यान करता हूं। उन्होंने कहा कि याद का उलटा दया होता है। जब हम भगवान का ध्यान करते हैं तो वो हम पर दया करता है। भीष्म प्रतिज्ञा क ी चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जीवन में जो भी संकल्प कर लो, उसे आजन्म निर्वाह करो। भगवान के दर्शन का संकल्प जीवन धन्य कर देगा। परीक्षत के बारे में उन्होंने बताया कि जो सदा भगवान का ध्यान करता रहता है, वो परीक्षत कहलता है। यमराज के बारे में उन्होंने बताया कि जब हम बुरे कर्म करते हैं तो यमराज के कोप के भागी बनते हैं,लेकिन जब सत्कर्म करते हैं तो वही यमराज हमें धर्मराज के रूप में मिलते हैं। उन्होंने बताया कि जो अपने मुख से भगवान का नाम नहीं लेता है वो उसका बोलना मेंढक की टर्र-टर्र के समान हैं।
इस मौके पर लक्ष्मणदास महाराज, मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गांगिल मुख्य अजमान रजनी राकेश कुमार गुप्ता पूर्व पार्षद महेश गुप्ता सुनील वंसल, विनोद शर्मा, सुनील सोनी, विमलेश झा, रामसेवक शर्मा, अभय गांगिल, मथुरा प्रसाद, आत्माराम, अनिल गांगिल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौैजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









