महापौर डॉ. सिकरवार ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान
Dec 18 2025
ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का एक गौरवशाली इतिहास है और सर्वहारा वर्ग के विकास और उत्थान के लिये कार्य करते हुये सबको साथ लेकर चलती है। यह वह कांग्रेस पार्टी है, जिसने भारत के नव निर्माण में अहम योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के त्याग, समर्पण, निष्ठा और बलिदान ने देश के साथ कांग्रेस की नीव को मजबूत किया है और यह सब हर कांग्रेसजन के लिये प्रेरणादायक है। महापौर आज ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आंसदी से बोल रही थी।
महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने बृहद सम्मान समारोह में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी की शीर्ष नेता श्रीमती सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य वरिष्ठ नेता देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये जिस तरह सडक़ो पर संघर्ष कर रहे है, हम सबको उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे रहना है और पार्टी की रिति-नीति को जन-जन तक पहुॅचाने के लिये एकजुटता के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हम सब जनता की समस्या के समाधान के लिये कोई कसर नहीं छोडेंगे और ग्वालियर के विकास के लिये अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर उन्होंने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ने पुष्पहार पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने, संचालन अवधेश कौरव एवं आभार अंकित कठठ्ल ने व्यक्त किया। सम्मानित होने वालो में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेश तोमर, संदीप यादव, अनूप शिवहरे, श्रीमती रेखा जाटव एवं युवक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी शामिल हैं।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, विनोद जैन, उत्तम सिंह कुशवाह, जसवंत शेजवार, देवेन्द्र चौहान, बृजेश शुक्ला, आदित्य सेंगर, सतेन्द्र नागर, पार्षद प्रमोद खरे, प्रतीक जैन, आदित्य सिंह सिकरवार, राहुल गुर्जर, अभय कुमार सिंह आदि सैकड़ो कार्यकता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









