पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा-पपेंद्र राजे

Dec 18 2025

भितरवार। सभी साथी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। यह बात नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पपेंद्र राजे ने कही है। बीते रोज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस अध्यक्ष बनाए हैं।जिसकी सूची उन्होंने जारी की है। जिसमें भितरवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता पपेंद्र राजे की नियुक्ति की गई है। 
श्री राजे को यह जिम्मेदारी मिलने पर गुरुवार को नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें अपने साथियों के साथ उपाध्यक्ष श्री यादव ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। और पार्टी जनहितेषी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। 
नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पपेंद्र राजे ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हम पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियां जनता को बताएंगे। इस अवसर पर सरपंच रामबली यादव, मान खां, जीतू यादव, नंदू रावत, मोनू मोदी आदि उपस्थित थे।