ग्राम रोजगार सहायक सचिव हुआ साइबर ठगी का शिकार, 33 हजार खाते से हुए गायब
Dec 17 2025
भितरवार। जनपद पंचायत भितरवार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भरथरी का ग्राम रोजगार सहायक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। व्हाट्सएप पर आई एक लिंक को खोलते ही उसके बैंक खाते से 33 हजार रुपए गायब हो गए हैं। जिस पर पीडि़त ने आंतरी पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
भितरवार क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक ताजा मामला भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत भरथरी से सामने आया है। जहां के ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक सुनील परिहार के मोबाइल पर ग्राम रोजगार सहायक वाले व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज आया जिसे ग्राम रोजगार सहायक सुनील परिहार द्वारा जैसे ही ग्रुप पर आए लिंक को क्लिक किया गया वैसे ही एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। इसके तुरंत बाद उसके बैंक खाते से 33 हजार रुपए कट गए। जैसे ही बैंक अकाउंट से रुपए कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया तो वह समझ गया कि मेरे साथ साइबर ठगी हो चुकी है।
इसके बाद वह बुधवार की सुबह पहले बैंक शाखा पहुंचा। जहां उसने बैंक में आवेदन देकर अपने साथ घटित हुई साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद वह आंतरी पुलिस थाने पहुंचा। जहां उसने थाना प्रभारी गीतेश शर्मा को अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मामले में ग्राम रोजगार सहायक के आवेदन पर हुई साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है।
वही मामले को लेकर थाना प्रभारी गीतेश शर्मा का कहना है। कि सहायक सचिव के साथ साइबर ठगी हुई है। आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। फिर भी सभी आम नागरिकों से कहना है। कि व्हाट्सएप ग्रुप पर आई किसी भी तरीके की लिंक या ्रक्क्य फाइल को डाउनलोड न करें,अगर आप किसी भी अनजान लिंक या ्रक्क्य फाइल को खोलते हैं। तो साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









