कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Dec 17 2025

ग्वालियर। श्री शिव भक्त मंडल द्वारा मदन मोहन मंदिर में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में प्रदीप कुमार गांगिल एवं मुख्य यजमान राकेश कुमार गुप्ता श्रीमद् भागवत की पोथी सिर पर लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा में 151 महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। कलश यात्रा श्री मदन मोहन मंदिर से आरंभ होकर सदर बाजार मुरार गर्म सडक़ एवं विभिन्न मार्गो से होती हुई पुन: मनमोहन मंदिर में जाकर समाप्त हुई।
प्रथम दिवस की कथा का श्रवण करते हुए वल्लभाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान का विग्रह है इसलिए इसके श्रवण मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है और दैहिक दैविक भौतिक तापों का नाश हो जाता है। गुरु का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सद्गुरु की कृपा से ही जीव का कल्याण होता है। गुरु के बिना अंधकार की निवृत्ति नहीं हो सकती है । गुरु ही भवसागर से जीवों को पार ले जाता है। इस मौके पर  प्रदीप कुमार गांगिल, रजनी राकेश कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, सरोज आनंद शर्मा, राजकुमार, दाताराम, राहुल, रामप्रकाश, राकेश लवानिया, संजीव चंदेल, रघुराम सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।