विरासत महोत्सव का आगाज,आएगी शिल्प कला कि बहार
Dec 16 2025
ग्वालियर। शहर के जो लोग अपने घरों को हाथों से तैयार किए गए शिल्प से सजाना चाहते हैं, तो उन्हें अब खरीदारी करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। क्योंकि मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के प. दीनदयाल उपाध्याय इंटरटेनमेंट हब ग्वालियर द्वारा दस्तकारी हाट शिल्प बाजार परिसर मे विरासत महोत्सव लगने जा रहा है, संस्था के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि, इस 15 दिवसीय महोत्सव का आयोजन 17 दिसम्बर शाम 6 बजे किया जायेगा, 31 दिसम्बर तक जारी रहने वाले महोत्सव मे देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिल्पी शिरकत कर रहे है।
विरासत महोत्सव में आने वाले सैलानी सुबह से शाम 62 स्टॉल्स से खरीदारी कर सकते हैं। मेले से शहरवासी बैडशीट, राजस्थानी पापड़ अचार, गुजरती बेडशीट एवं देकोरेटिव आइटम, कश्मीरी साड़ी सूट, लोड कवर, परदे, कारपेट, दीवान सैट, चंदेरी, सिल्क काटॅन साड़ी, प्रिंटेट साड़ी, कश्मीरी काशीदारी, जरदारी, कानी और पश्मीना वर्क, भड़ाई कालीन, प्रिंटेट सूट, शीसम सागोंन फर्नीचर एवं शो पीस, कलकत्ता ड्राई फ्लोवर, बंगाली कांथा वर्क, सिरेमिक वर्क, कोन वर्क, वेजिटेबल कलर सूट, वेजिटेबल कलर साड़ी, चंदेरी साड़ी, ड्रेंस मटेरियल, चंदेरी, इमिटेशन ज्वेलरी, ग्वालियर का प्रसिद्ध पेपर मैशी आर्ट, सूट और खुरात शिल्प आइटम आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









