संस्कारवान बच्चे गलत मार्ग पर नहीं जाते-मोहन सिंह राठौर
Dec 16 2025
भितरवार। वर्तमान समय में कुछ युवाओं का गलत दिशा भटकाव हो रहा है। दूषित वातावरण से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। बच्चों को गलत मार्ग पर जाने से रोकने लिए शिक्षक महत्वपूर्ण निभाएं। इसके लिए विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को संस्कारवान बनाएं। संस्कारवान बच्चे कभी भी गलत मार्ग पर नहीं जाते। यह बात विधायक मोहन सिंह राठौर ने उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में कही।
नगर के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय का मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, भितरवार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री उदयभान सिंह रावत थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एस आर सरल ने की। मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहन सिंह राठौर ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी प्रदान करें। संस्कार ही बच्चों को सदमार्ग पर चलाते हैं। उन्होंने वर्तमान में युवा पीढ़ी का नशे की ओर जो भटकाव हुआ है। उस पर गहरी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी।
वहीं वार्षिकोत्सव में मंचासीन अतिथियों ने हायर सेकंडरी की ब्लॉक टॉपर छात्रा प्रियंका बिजौल,कक्षा दसवीं की ब्लॉक टॉपर छात्रा ललिता कुशवाह और राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने बाली छात्रा गुनगुन शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमल किशोर पाठक ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेश जैन, भाजपा नेता प्रेमनारायण रावत, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह यादव, केके पाठक, राजेश रावत, प्रदीप शर्मा, सुनील कुशवाहा, साधना भारद्वाज, शिवानी त्रिपाठी, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव दुबे, स्वीकृति घोष, बृजेश इंदौरिया, दीपेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









