भाविप शाखा सहयोग ने मनाया विजय दिवस
Dec 16 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर नियमित राष्ट्रगान की श्रंखला में स्वच्छ भारत का रखें ध्यान बस 1 मिनट रुके राष्ट्र के नाम 1025वें दिन ठीक प्रात: 8.15 पर संपन्न हुआ।
शाखा सहयोग द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में भारत द्वारा पाकिस्तान पर विश्वविख्यात विजय पर शहीदों की याद में विजय दिवस देश के वीर शहीदों की याद में नागरिक परिषद के साथ मिलकर मनाया गया। शहीदों एवं परमवीर चक्र विजेताओं को प्रात: पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यकम में भारत विकास परिषद के अनूप अग्रवाल एवं नागरिक परिषद के राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में विजय दिवस मनाया गया। भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं बहोड़ापुर के आमजन के साथ मातृत्व शक्ति ने पुष्पांजलि अर्पित की सभी को चंदन का टीका लगाया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक गर्ग, संजीव सिकरवार, वीपी मित्तल, रवि गर्ग, सुभाष अग्रवाल, अजय जैन, पवन सिंघल, महेंद्र गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, जगमोहन सक्सेना, कन्हैयालाल सिंघल, भुजबल सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेश धाकड, धर्मेंद्र पांडे, रामलाल, पप्पू सिंह परिहार आरबी अग्रवाल एवं क्षेत्रीय राष्ट्रगान परिवार बहोड़ापुर सम्मलित हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









