तानसेन समारोह:सुनील पावगी और घनश्याम सिसौदिया ने दी ध्रुपद गायन की प्रस्तुति
Dec 16 2025
ग्वालियर। 101वें तानसेन समारोह के दूसरे दिन की सुरमई शुरुआत ध्रुपद संगीत की तानों के साथ हुई। इसमें वर्षा मित्रा, संजय आफले और संजय देवले ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान 3 प्रस्तुतियां हुईं। दूसरी प्रस्तुति हवाईन गिटार पर सुनील पावगी ने दी, जिनके साथ तबले पर सलीम अल्हावाले और गिटार पर साहिब सिंह का जोरदार तालमेल रहा। सुनील पावगी को संगीत के क्षेत्र में मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति सारंगी वादन रही, जिसमें दिल्ली से आए घनश्याम सिसौदिया ने अपनी कला का अनूठा उदाहरण पेश किया। तबले पर इनका साथ दिया बलराम सिसौदिया ने और सारंगी पर उनके साथ श्रीकृष्ण सिसौदिया रहे। घनश्याम सिसौदिया और श्रीकृष्ण सिसौदिया पिता पुत्र है। जिन्होंने एक ही मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा त्रिवेदी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









