भाविप की अभा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया

Dec 15 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद की अखिल भारतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता कैंसर अस्पताल के शीतला सहाय सभागार में सम्पन्न हुई। 
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सेवानिवृत न्यायाधिपति अरुण कुमार मिश्रा सर्वोच्च न्यायालय रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री डीडी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के मुकेश जैन, राहुल जैन,  अमित जैन, सुनील कोठारी तथा कार्यक्रम के संयोजक अरविंद गौड़ मंचासीन रहे। संचालन राहुल जैन ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह मौजूद थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री डीडी शर्मा ने की।
मध्य क्षेत्र के उत्तर प्रात के आतिथ्य में आयोजित प्रतियोगिता में 10 क्षेत्र की 10 टीमों ने भाग लिया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अटक से कटक तक सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न टीमों ने तीन भाषाओं में हिस्सा लिया।
हिंदी समूह गान प्रतियोगिता, संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता तथा लोकगीत प्रतियोगिता जिसमें देशभक्ति के गीतों का संकलन चेतना के स्वर से इन गीतों को लिया गया। प्रत्येक टीम में 7 से 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उनके साथ तीन वादक स्वदेशी वाद्य यंत्रों पर संगत दे रहे थे।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। संचालन राहुल जैन, रचना गोयल और श्रवण पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुकेश जैन, सुनील कोठारी, अरविंद गौड़ उपस्थित रहे।