सडक़ पर चलती कार में युवक-युवती ने किया स्टंट, वीडियो वायरल
Dec 15 2025
ग्वालियर। शहर में चलती कार से युवक-युवती के स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो ग्वालियर के व्यस्त कटोरा ताल रोड का बताया जा रहा है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक चलती कार का गेट खोलकर बाहर की ओर लटका हुआ है। इतना ही नहीं, कार में मौजूद एक युवती भी गेट से बाहर निकलकर लटकने का प्रयास करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो के आधार पर वाहन नंबर, समय और स्थान की पुष्टि की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जैसे ही वाहन और संबंधित लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









