रोड स्वीपिंग के चार वाहनों को महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dec 13 2025
ग्वालियर। शहर में साफ सफाई व्यवस्था एवं रोड स्वीपिंग की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा एसबीएम मद से क्रय किए। चार नए वाहनों को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की रोड स्वीपिंग व्यवस्था को अत्यधिक बेहतर बनाने एवं वायु प्रदूषण में सुधार को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 3 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से 4 नये रोड स्वीपिंग वाहन क्रय किए गए हैं। जिसमें 3 वाहन 6 क्यूबिक मीटर क्षमता के हैं तथा 1 वाहन एक क्यूबिक क्षमता का है। निगम बेडे में उक्त वाहन शामिल होने से शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। इसके साथ ही एक छोटी फॉगर मशीन जो कि किंग्स कोर्ट ग्रुप द्वारा प्रदान की गई है। इन सभी वाहनों को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपनेता सत्ता पक्ष मंगल यादव, निगमायुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, मुनीश सिंह सिकरवार आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









