श्रीमद् भागवत कथा के लिए हुआ मदन मोहन जी मंदिर में भूमिपूजन

Dec 12 2025

ग्वालियर। आगामी 17 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत होने वाली कथा के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन महंत बालकृष्ण दास महाराज के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ। कथा अयोध्या से पधार रहे महामंडलेश्वर जगतगुरु अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक ब्रज वल्लभाचार्य महाराज अपने मुखारविंद से भक्तों को कथा का रसपान करायेंगे। उक्त भागवत कथा का आयोजन श्री शिव भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
 भूमि पूजन में मंडल के प्रदीप गांगिल, राकेश गुप्ता, आनंद अरविंद शर्मा,  राजीव गुप्ता, राजकुमार बांदिल, गिरजा शंकर भटेले, रामसेवक शर्मा, प्रेम कुमार गांगुली, महेश गुप्ता, सुरेश, विनोद शर्मा, द्वारिका गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, मूलचंद गांगिल, मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कमल किशोर, अभय, अवधेश, राहुल, अनिल, आत्माराम, महेश, पवन, कृष्ण कुमार गुप्ता, वीडी गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, विमलेश आदि उपस्थित रहे।