सूरज मनकेले और श्याम चकवा का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन
Dec 11 2025
ग्वालियर। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया द्वारा रांची झारखंड में आयोजित भारत और नेपाल के बीच टी20 में मैचों की सीरीज खेलने हेतु ग्वालियर शहर के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर सूरज मनकेले और भिंड से श्याम चकवा का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। यह दोनों क्रिकेटर 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली भारत नेपाल क्रिकेट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
सूरज ने श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, दुबई, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, अफगानिस्तान आदि देशों के खिलाफ भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सूरज मनकेले शिक्षा विभाग में कार्यरत है। जबकि श्याम चकवा का चयन उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण पहली बार भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। सूरज मनकेले और श्याम चकवा के चयन पर सेवार्थ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी दीक्षित, उमेश बाबू गुप्ता, मनोज पांडे, कपिल गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









