खजुराहो के रिसॉर्ट में खाने से 4 कर्मचारियों की मौत,5 गंभीर
Dec 09 2025
ग्वालियर। छतरपुर के खजुराहो में रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में 9 कर्मचारियों को ग्वालियर रेफर किया गया। 4 कर्मचारियों की मौत हो गई। बाकी का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर जाने के दौरान दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दो की जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, 5 का इलाज जारी है, इनमें से तीन वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग के लक्षण बताए हैं।
पहले जानकारी मिली थी कि 9 कर्मचारियों को छतरपुर जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल रेफर किया था। यहां तबीयत बिगडऩे पर 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां चारों की मौत हो गई।
छतरपुर जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इनके परिजनों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्रशासन ने रिसॉर्ट सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट मालिक विनोद कुमार गौतम बेल्जियम में रहते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









