घर में महिला का निर्वस्त्र शव मिला, शव से आ रही थी बदबू
Dec 09 2025
ग्वालियर। एक घर से रिटायर्ड सीएमएचओ की पत्नी का निर्वस्त्र हालत में शव मिला है। शव लगभग पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
शहर के सिटी सेंटर साइट नंबर एक स्थित आकाशदीप अपार्टमेंट के सामने 61 वर्षीय अनीता शर्मा अकेली रहती थीं। उनके पति ग्वालियर में सीएमएचओ पद पर कार्यरत रहे थे। उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। अनीता शर्मा के दो बच्चे हैं। बेटा अनीश पुणे में रहता है, जबकि बेटी निधि बेंगलुरु में नौकरी करती है।
पड़ोसियों ने बताया कि अनीता पिछले चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थीं। घर में काम करने वाली बाई भी बाहर से आवाज लगाकर वापस चली जाती थी। कोई चहल-पहल न देखकर पड़ोसियों ने ग्वालियर में रहने वाले अनीता के भाई को सूचना दी। भाई और उनके बेटे के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। जब घर से कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई, तो पहली मंजिल पर बाथरूम के पास महिला का शव बिना कपड़ों के पड़ा मिला, जिससे तेज बदबू आ रही थी। शव के पास एक बाल्टी में कपड़े भी रखे हुए थे और महिला की नाक व मुंह से खून निकला हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला बाथरूम से नहाकर निकली थी, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









