लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे
Dec 08 2025
भितरवार। लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत ने मानवता दिखाते हुए दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को अस्पताल पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने घायल का उपचार कराकर पीडि़त मानव की सेवा करने संदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को डबरा भितरवार मार्ग जतरथी गांव के पास पुलिया पर सडक़ किनारे एक बाइक के पास एक 25 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा था। इसके पास एक अन्य युवक भी सहायता की आस में बैठा था। घायल युवक बहुत देर से तड़प रहा था। कई लोग उसके पास से निकल गए किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
इस मार्ग से डबरा की ओर से भितरवार आ रहे लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत की निगाह घायल पड़े युवक पड़ी। जिस पर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोका। और कुछ राहगीरों की मदद से घायल उक्त युवक को अपने वाहन में सवार किया। और वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने दुर्घटना में घायल युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायल व्यक्ति का नाम रामू आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी महाराजपुरा तालवेट का बताया गया है। उक्त व्यक्ति अपने एक साथी के साथ भितरवार मजदूरी के लिए जा रहा था। तभी उसकी बाइक गाय से टकरा गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









