परंपरागत तरीके से होगा श्रीरामलीला का मंचन-सुरेश उपाध्याय
Dec 07 2025
भितरवार। वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार श्रीरामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके तहत नगर के पुराना बाजार स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में पूर्व की भांति श्रीरामलीला होगी। जिसमें दशहरे पर रावण दहन किया जाएगा। हर धार्मिक कार्यक्रम पुरानी रीति रिवाज से आयोजित किए जाएंगे। यह बात श्रीकृष्ण कला पथक मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने आयोजित बैठक में कही।
रविवार को नगर के पुराना बाजार में स्थित बैकुंठ धाम में समाजसेवी महेश चंद्र अग्रवाल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के कुछ गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में समाजसेवी श्री अग्रवाल ने श्रीकृष्ण कला पथक मंडल को पुन: संचालित करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपस्थितजनों ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अपनी सहमति जताई। और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद बैठक में उपस्थितजनों ने सर्वसम्मति से श्रीकृष्ण कला पथक मंडल के अध्यक्ष पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश उपाध्याय की नियुक्ति की गई। पुन: शुरू हुए इस मंडल के अध्यक्ष बने श्री उपाध्याय का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। और उनसे आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि समिति के सभी साथियों के सहयोग से आगामी समय में होने बाली श्रीराम लीला का मंचन पुरानी परंपरा अनुसार किया जाएगा।
बैठक में समाजसेवी महेशचंद्र अग्रवाल, मदन मोहन पाठक, शंकर सिंह गुर्जर, भाजपा नेता केके पाराशर, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, गजब सिंह रावत, पार्षद राधेश्याम जैन, व्यवसाई सुशील अग्रवाल, लोकेंद्र दिघरा, पिंटू पालीवाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









