पुलिस ने गुम हुए 736 मोबाइल बरामद कर मालिकों को वापस किए
Dec 07 2025
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने तेरा तुझको अर्पण अभियान के तहत दिसंबर माह में 1.82 करोड़ रुपए कीमत के 736 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस लौटा दिए। पूरे वर्ष 2025 में अब तक 3.72 करोड़ रुपए कीमत के 1503 मोबाइल खोजे जा चुके हैं। मोबाइल मिलने पर कई लोग, जिन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, खुशी से भावुक हो उठे। पुलिस ने मोबाइल लौटाने के साथ-साथ ईमानदारी दिखाने वाले 4 नागरिकों को भी सम्मानित किया।
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव और साइबर सेल टीम ने उन सभी आवेदकों को उनके मोबाइल सौंपे, जिन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मोबाइल पाने वालों में पूर्व सैनिक, किसान, छात्र, मजदूर, गृहिणी समेत कई लोग शामिल थे। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने अपना मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन महीनों और सालभर बाद जब डिवाइस वापस मिला तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम में पुलिस ने उन 4 नागरिकों को सम्मानित किया, जिन्हें रास्ते में मोबाइल मिले थे और उन्होंने उन्हें तुरंत पुलिस को सौंप दिया। एसएसपी ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान के तहत मिले मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे जाते रहेंगे। जल्द ही और भी रिकवरियां पूरी कर लोगों को उनका सामान लौटाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









