थाना प्रभारी ने भाजपा नेताओं को लगाई लताड़, किया बेइज्जत कर बोले ये सब यहां नहीं चलेगा
Dec 06 2025
भितरवार। ये थाना हैं समझ गए यहां ये सब नहीं चलेगा। ओए इधर आ ,चल इधर आ ऐसी बातें थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह किसी अपराधी से नहीं कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं से धुतकारते हुए कहते नजर आए। कड़े लहजे में उंगली दिखाकर भाजपाइयों के साथ थाना प्रभारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ीं हैं। पुलिस थाने में दो अनाज व्यापारियों के विवाद को सुलझाते समय भाजपा नेताओं की हुई इस बेइज्जती को लेकर सत्ताधारी दल के कई नेताओं ने थाना प्रभारी की कड़ी निन्दा की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर की कृषि उपज मंडी में धान खरीदी के दौरान व्यापारी मिथलेश साहू और बिनोद साहू के बीच विवाद हो गया। धान का एक कट्टा इधर से उधर हो जाने पर हुए विवाद में दोनों व्यापारियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसकी सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मंडी पहुंच गए। जहां धान खरीदी के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे। और उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं व्यापारियों के विवाद की सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोदी और भाजपा के पूर्व पार्षद दीपक मोदी अन्य भाजपा नेताओं के साथ पुलिस थाने पहुंचे।
थाना परिसर में खड़े दोनों व्यापारियों को उक्त भाजपा नेता समझा रहे थे। विवाद शांत करने के लिए समझाइश दे रहे उक्त भाजपाइयों को देख थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह भडक़ गए। और वे थाने से बाहर निकले और भाजपा नेता मोहन मोदी और दीपक मोदी को उंगली दिखाते हुए बोले ये थाना हैं यहां ये सब नहीं चलेगा। हडक़ाने पर भाजपा नेता थाना प्रभारी के सामने हाथ जोडक़र गिड़गिड़ाते नजर आए। उन्होंने भडक़े थाना प्रभारी को शांत करने के लिए कई बार मिन्नते भी की। तब जाकर वे शांत हुए।
इस दौरान नगर के कुछ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। जो तमाशबीन बने रहे उन्होंने थाना प्रभारी के इस व्यवहार का विरोध करना उचित नहीं समझा। वहीं भाजपा नेताओं के साथ थाना प्रभारी द्वारा किए गए अभ्रद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसे देख भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद लोकेंद्र यादव,भाजपा नेता रिंकू शर्मा ने थाना प्रभारी के इस व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया है। वहीं नगर के लोगों ने इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









