डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस व भाजपा ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Dec 06 2025
ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर फूलबाग स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार ने बाबा साहब की फूलबाग परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि बाबा साहब ने समता मूलक समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया। बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस ने हमेशा दलित, शोषित, पीडि़त वर्ग के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया।
दूसरी ओर इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांबा साहेब को भारत की अस्मिता और समानता के संघर्ष का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन सामाजिक एकता और मानवाधिकारों के लिए समर्पित रहा है। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने संविधान की महत्ता और सभी वर्गों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोगों ने सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर ने जो दिशा दिखाई है, वह आधुनिक भारत की नींव है और उन आदर्शों पर चलकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भेदभाव मुक्त समाज का निर्माण ही बाबा साहेब की सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर पुष्पाजंली अर्पित करने वालों कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस डॉ. देवेन्द्र शर्मा, एमआईसी मेम्बर अवधेश कौरव, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद प्रमोद खरे, पार्षद अंकित कठठ्ल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, अनूप शिवहरे, देवेन्द्र चौहान, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, जसवंत शेजवार, सतेन्द्र नागर, महेश कुशवाह, महेन्द्र शर्मा, अभय कुमार सिंह, शाहरूख पठान आदि सैकडों कार्यकर्ता शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नये साल 2026 के शासकीय कैलेंडर और डायरी का विमोचन किया।
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ
एम.पी. ट्रांसको ने वर्ष 2025 में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









