कलेक्टर ने 7 जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंप पर शक्ति दीदी बनाया
Dec 06 2025
ग्वालियर। जिले के पेट्रोल पंपों पर जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी दिलाई गई। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर इन्हें शक्ति दीदी बनाया। इस दौरान महिलाओं ने पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों में पेट्रोल भी डाला। इससे पूर्व भी कलेक्टर रूचिका चौहान के द्वारा कई महिलाओं को शक्ति दीदी के रूप में पेट्रोल पंप पर नौकरी दिलाई जा चुकी है।
ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के लिये शक्ति दीदी के रूप में पहल की गई है। इसमें जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को 7 जरूरतमंद महिलाओं को जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर नौकरी दिलाकर उन्हें शक्ति दीदी के रूप में सम्मानित किया। वर्तमान समय में शक्ति दीदी के तहत शहर में 85 महिलाएं कार्य कर रही हैं।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने शनिवार सुबह 11.30 बजे पिंटो पार्क तिराहा के पास स्थित ग्वालियर एनर्जी स्टेशन पेट्रोल पंप पर सुनीता व राजकली कुशवाह को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। सभी महिलाओं को कलेक्टर ने बधाई दी। साथ ही अपने सामने उनसे वाहनों में पेट्रोल डलवाया।
साथ ही संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने रायरू स्थित इन्द्रा ऑटो पेट्रोल पंप पर अंजली को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी जबकि संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग ने लक्ष्मीगंज स्थित हरीलीला सर्विसेज पेट्राल पंप पर राधा शाक्य व सुनीता यादव को शक्ति दीदी बनाया। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर सुरेश बरहादिया भिण्ड रोड गोला का मंदिर स्थित शारदा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर उमा ओझा को एवं डिप्टी कलेक्टर मनीषा कौल ने डीबी सिटी के सामने स्थित सांई हरीलीला पेट्रोल पंप पर नीलम बाथम को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नये साल 2026 के शासकीय कैलेंडर और डायरी का विमोचन किया।
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ
एम.पी. ट्रांसको ने वर्ष 2025 में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









