हर पल को खुशी से भर देना ही जीवन जीने की कला है-बीके आदर्श दीदी
Dec 04 2025
ग्वालियर। सिकंदर कम्पू स्थित पानी की टंकी के पास चल रहे ज्ञान सप्ताह के समापन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बीके आदर्श दीदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति वर्तमान क्षण में खुश रहना सीख लेता है, वही जीवन में सच्चा सुख पाता है। क्योंकि भविष्य अनिश्चित है और अतीत बदल नहीं सकता। जो हमारे हाथ में है वह केवल वर्तमान है। यह क्षण, यह पल और इस पल को खुशी से भर देना ही जीवन जीने की कला है।
दीदी ने आगे कहा कि सुखद जीवन का अर्थ यह नहीं कि हमारे जीवन में समस्याएँ नहीं आएँगी। बल्कि इसका अर्थ यह है कि हम उन समस्याओं के बीच भी उम्मीद और सकारात्मकता बनाए रखेंगे। जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, परन्तु जब मन मजबूत हो, विचार सकारात्मक हों और हृदय शांत हो, तब कठिन समय को भी हम पार कर लेते है। इसलिए, आज हम यह संकल्प लें कि अपने जीवन में खुशी को प्राथमिकता देंगे।
दीदी ने आगे सभी को राजयोग ध्यान की विधि और उससे प्राप्त अष्ट शक्तियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम राजयोग ध्यान का अभ्यास करते है तो अष्ट शक्तियां हमारे जीवन में आ जाती है। जिससे हम हर प्रकार की चुनौती का सामना कर सकते है साथ ही अपने जीवन को खुशनुमा बना सकते है। दीदी ने अनेकानेक प्रेरक कहानियों के माध्यम से जीवन को सुंदर बनाने की बातें बताईं तथा थोडा समय प्रतिदिन ईश्वर की याद के लिए निकाले इस पर जोर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









