दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति: विनोद

Dec 04 2025

ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ग्वालियर द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह, विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण आश्रम के सचिव कृष्णअमृतानंद महाराज एवं सहायक संचालक शशांक विरही उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ. पल्लवी राय ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति है, जिन्हें मुख्य धारा में जोडऩा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शासकीय और अशासकीय संस्थाओं के 650 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी हरिओम गौतम, रामधुन सिंह राठौर, राहुल सिकरवार, मनीष कौशिक, शर्मिला शर्मा, सौरभ गर्ग, हिमांशु माहौर, रामदास माहौर, कमल बाथम आदि उपस्थित थे।