डीआईजी अमित सांघी ने पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण किया
Dec 03 2025
ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को डीआईजी अमित सांघी ने विभिन्न शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड व्यवस्था, साफ-सफाई और अनुशासन की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के कारण मुख्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों की वर्दी में उपस्थिति का कड़ाई से पालन देखा गया।
डीआईजी सांघी एसपी कार्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यालय की अलग-अलग शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों से बातचीत की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि यह दौरा वार्षिक निरीक्षण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय का समग्र कामकाज संतोषजनक है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है, जिन पर जल्द ही काम किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी सांघी ने कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर को सुझाव दे दिए गए हैं, खासतौर पर मेडिकल बिल प्रक्रिया और उससे जुड़े अन्य मामलों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन बिंदुओं पर जल्द ही अनुपालन सुनिश्चित होगा, जिससे पुलिस प्रशासन की दक्षता और पारदर्शिता में वृद्धि हो सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









