स्वर्ग सदन आश्रम के दिव्यांगजनों का सम्मान किया
Dec 03 2025
ग्वालियर। दिव्यांगजन केवल समाज के अभिन्न सदस्य नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सामाजिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं। हम उनका जीवन सुगम बनाने हर संभव प्रयास करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर स्वर्ग सदन आश्रम में सामाजिक समरसता मंच की ओर से आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने की। विशिष्ट अतिथि बीके प्रहलाद, हरिदास अग्रवाल, पीसीए जिलाध्यक्ष राजकरण सिंह भदौरिया, पूर्व जेसीआई अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल थे।
इस अवसर पर अतिथियों ने दिव्यांगजनों का सम्मान किया। संचालन स्वर्ग सदन आश्रम के संचालक विकास गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर फैजान बेग, पवन सूर्यवंशी, विभा अनेजा, काजल मौर्य, गिर्राज कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









