अभा अग्रवाल संगठन की बैठक 4 दिसंबर को
Dec 03 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की जिला इकाई द्वारा आज गुरूवार 4 दिसंबर को श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज में आयोजित होने जा रहे महालक्ष्मी वरदान दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए सदावृत की बगिया दाल बाजार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष महालक्ष्मी वरदान दिवस ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी होने वाली हैं। आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न करने हेतु विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। कार्यक्रम के अतिथि आशीष वैश्य एवं राजेश एरन, राकेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
बैठक में डॉ. राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रवि गर्ग, ज्योति अग्रवाल, श्याम बंसल सहित पदाधिकारी तथा संगठन के सदस्यउपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









