एसआईआर: मंत्रियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर किया सघन
Nov 30 2025
ग्वालियर। भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा एसआईआर को लेकर चलाए गए दो दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान का समापन हुआ। एसआईआर को लेकर भाजपा द्वारा चलाए गए अभियान के तहत महानगर में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं बूथ के कार्यकर्ताओं ने जनमानस के बीच जाकर संवाद स्थापित किया वहीं आमजन से उन्होंने इसको लेकर जानकारी भी ली। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह, जोश और लगन के साथ आमजन के साथ एसआईआर फार्म को भरवाने में जुटे हुए थे।
एसआईआर को लेकर इस दो दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, मंत्री नारायणसिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया। इस महाजनसंपर्क अभियान में जुटे भाजपाजनों को आमजन का व्यापक समर्थन मिला। इस अभियान में भाजपा के जिला पदाधिकारी, एसआईआर को लेकर गठित जिला, विधानसभा के विभिन्न पदाधिकारियों सहित सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ की टीम के ने महती भूमिका निभाई गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया द्वारा बूथ के कार्यकर्ता एवं अन्य पदाकारियों के साथ बूथ क्रमांक 216 पर सघन आमजन से संपर्क एसआईआर के फार्म भरवाएं और उनसे एसआईआर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने वार्ड 17 में कार्यकर्ताओं के साथ सघन संपर्क किया। मंत्री नारायणसिंह कुशवाह, प्रिन्स मंझवार व पूर्व सांसद विवेक नारायण शेेजवलकर बूथों पर सघन संपर्क करते हुए आमजन एसआईआर को लेकर मिलकर उनसे इस संबंध में चर्चा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर दीं श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया उनका स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की।
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









