अग्रवाल समाज का महालक्ष्मी वरदान दिवस 4 को, छप्पन भोग लगेंगे
Nov 30 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ग्वालियर इकाई द्वारा महालक्ष्मी वरदान दिवस मार्ग शीर्ष की पूर्णिमा चार दिसबंर को जनकगंज स्थित प्राचीन श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि भगवान इंद्रदेव के महाराज अग्रसेन पर कुपित होने के बाद कुलदेवी महालक्ष्मी ने सदा के लिए अग्रकुल में रहने का वरदान दिया था।
यह कार्यक्रम नगर प्रथम बार हो रहा है, इसलिए जनकगंज में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया जा रहा है। इस मंदिर के संबंध मान्यता है कि मां लक्ष्मी और विष्णुजी का प्राचीन विग्रह सिद्धहस्त है। यह कार्यक्रम गुरुवार को दोपहर 12 बजे महालक्ष्मी के पूजन व अभिषेक से प्रारंभ होगा।
दोपहर एक बजे से महालक्ष्मीजी की कथा अग्रबन्धुओं को सुनाई जाएगी। दोपहर दो से ढाई बजे तक आरती होगी। उसके बाद चार बजे तक का समय भोग प्रसादी का रहेगा। महालक्ष्मीजी के दर्शन व भोग प्रसादी के बाद सभी को खजाना भी दिया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में फूलबंगला एवं छप्पन भोग भी लगाया जाएगा।
समाज की मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि महालक्ष्मी के दर्शन और प्रसादी के उपरांत कार्यक्रम का विशेष आकर्षण खजाना वितरण रहेगा। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं को प्रतीकात्मक खजाना वितरित किया जाएगा, जो मां लक्ष्मी के आशीर्वाद एवं समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा मंदिर में विशेष फूल बंगला सजाया जाएगा। अलग-अलग पुष्पों से मां लक्ष्मी और विष्णु जी के विग्रहों को सजाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही छप्पन भोग का भी आयोजन होगा, जिसमें 56 प्रकार के पारंपरिक व्यंजन माता को अर्पित किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









