भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के ग्वालियर स्थित निवास पर उपाध्यायश्री विहसंत सागर मुनिराज ससंघ पधारे
Nov 29 2025
ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के ग्वालियर गोविंदबाग स्थित निवास पर शनिवार को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर मुनिराज ससंघ के प्रवचन के साथ मंगल कलश की स्थापना की गई।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने परिवारजनों, समाज एवं आत्मीयजनों के साथ मंगल गीतों, वंदना के साथ मुनिराज का आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात उपाध्यायश्री विहसंत सागर मुनिराज ससंघ का पाद प्रच्छालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिराज का गोविंदबाग स्थित निवास पहुंचने के दौरान रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर मुनिराज ससंघ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जिसे गुरू और प्रभु के चरण मिल जाएं, उसे दुनिया में सब कुछ मिल जाता है। मुनियों के मुखारबिंदु से निकली हर बात अमृत के समान होती है। मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक नहीं, संयम, करूणा और ध्यान ही सच्ची शक्ति होती है।
उपाध्यायश्री विहसंत सागर मुनिराज ने कहा कि आशीष अग्रवाल जब मुझसे पहली बार मिले और आशीर्वाद लिया तभी से मुझे लगा कि इतनी आत्मीयता, धर्म के प्रति श्रद्धा और समर्पण तो सिर्फ पुण्यात्मा में ही होता है। क्योंकि संतों-मुनियों का सानिध्य पुण्यकर्म वाले व्यक्तियों को ही मिलता है। आशीष अग्रवाल जितनी बार आशीर्वाद ससंघ में आए, उनके सद्कर्मों और व्यवहार से मेरा स्नेह उन पर बढ़ता चला गया। उन्होंने कुछ समय के लिए कलश स्थापना का समय मांगा था, लेकिन प्रभु का आशीर्वाद देखिए, उनके सद्कर्मों और पुण्यों का फल देखिए कि आज उन्हें कई घंटों तक दिगंबर संत का सानिध्य मिला।
उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी मुनिराज ने कहा कि अहिंसा का मार्ग कठिन जरूर है, पर यही मार्ग समाज में स्थायी शांति और सद्भाव की स्थापना करता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर की न नकारात्मकता को ध्यान के माध्यम से शांत कर सकता है, और यही सच्चा आत्मकल्याण है। उन्होंने कहा कि समाज तभी प्रगतिशील बनता है जब उसमें नैतिकता, अनुशासन और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









