व्यास वल्लभाचार्य महाराज की कथा 17 दिसंबर से

Nov 29 2025

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य की परंपरा को आगे बढ़ा रहे स्वामी वल्लभाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा 17 दिसंबर से मदन मोहन मंदिर मुरार में आयोजित की जाएगी। 
शिव भक्त मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम संयोजक सरोज आनंद शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आरंभ होगी। पहले दिन श्रीमद् भागवत के महात्म की कथा होगी। दूसरे दिन सुखदेव परिषद मिलन एवं हिरण्याक्ष के उद्धार की कथा होगी। तीसरे दिन ध्रुव चरित्र का वर्णन होगा। चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पांचवें दिन गोवर्धन महाराज का पूजन होगा छठे दिन रुक्मणी विवाह एवं विश्राम दिवस सुदामा चरित्र का बखान किया जाएगा। 
स्थानीय पार्षद ममता अरविंद शर्मा, शिवानी प्रांशु शर्मा, गर्वित शर्मा, सुरभि शर्मा, गुंजन शर्मा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप गांगिल, प्रेम कुमार गांगिल, महेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजकुमार बांदिल, मूलचंद गांगिल, रामप्रकाश गुप्ता, अमित सेठी, कमलेश दुबे, आसाराम गुर्जर, पंकज पचौरी, महेंद्र जैन इत्यादि ने शहर के सभी श्रद्धालु भक्तों से कथा श्रावनियां एवं माहिती होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करने का आह्वान किया है।