जेयू ने सेंट्रल जोन यूथ फेस्ट में जीता ओवरऑल पाँचवाँ रनर-अप खिताब

Nov 29 2025

ग्वालियर। एमजीएम महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में भारतीय विश्वविद्यालय संघ  द्वारा आयोजित 39वाँ सेंट्रल जोन युवा उत्सव 25 से 29 नवम्बर को संपन्न हुआ। म्यूजिक, साहित्य, थियेटर, डांस व फाइन आर्ट्स की 25 विधाओं में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 23 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की 50 सदस्यीय टीम ने 18 विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए तथा ओवरऑल पाँचवाँ रनर-अप बनकर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।
दल का नेतृत्व राजीव दुबे, बकार कुरैशी, तथा आदर्श सिमोलिया ने किया। प्रवीन शंखवार, नीतीश श्रीवास्तव, अतुल दीक्षित, जतिन शर्मा, रुद्रांश पोरवाल, विमल वर्मा, अंकित, प्रमोद सहित अन्य छात्र भी शामिल रहे।
कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य, कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेएन गौतम ने टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं है।