डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, चालक मौके से फरार
Nov 29 2025
ग्वालियर। गत देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा रात करीब 12 बजे हजीरा पर तानसेन मकबरा के सामने हुआ। कार की गति अधिक होने के कारण वह सडक़ पर लहराती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के समय सडक़ पर लोगों की आवाजाही थी और पास ही से एक बारात भी गुजर रही थी। ऐसे में यदि कार भीड़ की ओर बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
हजीरा इलाके में तानसेन मकबरा के पास गत रात तानसेन रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार एमपी 21 सीए 5957 अनियंत्रित हो गई। चालक ने कार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह बेकाबू होकर सडक़ पर लहराते हुए सीधे डिवाइडर पर जा टकराई और दीवार पर जा चढ़ी।
जिस समय यह हादसा हुआ, घटना स्थल के पास से ही एक बारात गुजर रही थी। साथ ही आसपास काफी लोग मौजूद थे। हादसे के बाद चालक, कार को वहीं छोडक़र भाग गया है।
घटना की सूचना मिलते ही रात को गश्त पर निकले पुलिस अधिकारी व बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को डिवाइडर से हटवाकर निगरानी में लेकर थाना पहुंचा दिया है। पुलिस को आशंका है कि घटना के समय हो सकता है कार चालक नशे में हो। फिलहाल पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता लगा रही है कि कार मालिक कौन है।
ग्वालियर थाना टीआई ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर तानसेन मकबरा के सामने डिवाइडर से जा टकराई है। हादसा किन हालात में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









