भाविप नेदो कन्याओं के विवाह के लिए दिया गृहस्थी का सामान
Nov 29 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने दो निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए 25-25 हजार रुपए का गृहस्थी का सामान दिया है। समर्पण के संजय धवन ने बताया, परिषद द्वारा अब तक 9 कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान किया जा चुका है। इसके लिए हमारी टीम की ओर से कन्याओं का चयन गहन परीक्षण के साथ किया जाता है।
संजय धवन ने बताया, दो निर्धन परिवार की कन्या एक भूरे बाबा की बस्ती निवासी कोमल पाल और दूसरी कन्या 12 बीघा पंचायत भवन महेशपुरा निवासी कविता कुशवाह को विवाह में गृहस्थ जीवन में आने वाला सामान दीवान, गद्दा, चादर, ड्रेसिंग टेबल, 4 कुर्सी टेबल सेट, पंखा, डिनर सेट, श्रृंगार किट, बिछिए, साड़ी, पेंट-शर्ट, स्टील बाल्टी आदि सामान दिया गया।
इस कार्य में अमित सेठी, गुलाब सिंह प्रजापति, विम्मी सचदेवा, महेश धीमान, अरविंद दूदावत, राजकुमार राय, महेश गौतम, अजय अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









