पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में वार्षिक लघु खेलकूद दिवस मना

Nov 29 2025

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में वार्षिक लघु खेलकूद दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। इसके बाद विद्यालय का ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलन किया गया। विभिन्न हाउसों की ओर से विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें अनुशासन और तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। इसके बाद प्राचार्य राजेश पांडेय ने खेलों के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण दिया।
खेल प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़, 80 मीटर दौड़, 50&4 मीटर रिले दौड़, रस्साकशी जैसी कई एथलेटिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा बोरी दौड़, जलेबी दौड़ और फ्राग दौड़ जैसे मनोरंजक खेलों ने दर्शकों का खूब उत्तम खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम में शिक्षकों आफिस स्टाफ के सदस्यों ने भी मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया। अंत में विजेताओं बच्चों को पदक, प्रमाणपत्र और ट्राफियां प्राचार्य राजेश पांडे व मुख्य अध्यापिका भारती यादव द्वारा प्रदान की गईं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।