कार्रवाई से सदमे में आए युवक की हृदयाघात से मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

Nov 28 2025

भितरवार। विवाद पर विद्युत विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मामले से सदमे में आए युवक की हृदयघात से मौत हो गई। बकाया बिजली बिल जमा न करने पर काटे गए विद्युत कनेक्शन को जोड़े जाने से 22 नवंबर की रात बिजली कर्मियों और हार्ट अटेक से मृत हुए युवक का विवाद हुआ था। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने उक्त मृतक युवक और उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 
बिजली कर्मियों से झगड़े और मामला दर्ज होने से सदमे में आए युवक की मौत होने पर उसके पुत्र की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के पुत्र के खिलाफ भी विभाग ने मामला दर्ज कराया था। जिसकी शादी कल होने बाली है। 
उल्लेखनीय है कि नगर के क्रमांक 7 मस्जिद बाली गली में रहने वाले रामदास सोनी ने बिजली बिल की बकाया राशि जमा न करने पर काटे गए बिजली कनेक्शन को जोड़ लिया था। 2 लाख से अधिक बकाया बिजली बिल होने पर उक्त उपभोक्ता द्वारा जोड़े गए बिजली कनेक्शन को काटने के लिए 22 नवंबर शनिवार की रात को बिजली कर्मी पहुंचे। रात में जब बिजली कर्मियों ने विद्युत पोल पर नसेनी लगाकर कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई शुरू की। तो उक्त उपभोक्ता के परिजन नींद से जाग गए। जिन्होंने कनेक्शन काटे जाने का विरोध करते हुए बिजली कर्मियों पर पानी और पत्थर फेंके गाली इस दौरान जमकर गाली गलौच हुई। उपभोक्ता और बिजली कर्मियों के बीच हुए झगड़े की आवाज सुन रहवासी भी जाग गए। 
वहीं इसके बाद दूसरे रोज रविवार को बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर उक्त उपभोक्ता के भाई राजू सोनी और उसके पुत्र पवन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताते हैं कि बिजली कर्मियों से हुए झगड़े और पुत्र सहित मामला दर्ज होने पर राजू सोनी काफी तनाव में चल रहा था। 
क्योंकि 30 नवंबर को पुत्र पवन का विवाह होना था। ऐसे में मामला दर्ज होने और विवाह की तैयारियों की चिंता राजू सोनी को सता रही थी। सदमे चल रहे राजू सोनी को बीती रात ह्रदयघात हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे मृतक के पुत्र पवन के विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक राजू के पुत्र पवन की शादी कल 30 नवंबर की है। 
विवाह के लिए हाथों में लगे मेहंदी बालों हाथों से पुत्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। सदमे से हुई राजू सोनी की मौत से शादी के माहौल से खुश घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बिजली विभाग द्वारा की गई करवाई के बाद नगर के लोगों में शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल है।