चार युवकों ने सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला किया
Nov 28 2025
ग्वालियर। सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर गत देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाखन शादी समारोह से लौट रहे थे, इस बीच उनकी कार के सामने अचानक दो बाइक पर सवार चार युवक आ गए।
उन्होंने कार रोकने का इशारा किया और लाखन को बाहर खींचने का प्रयास किया। लाखन ने तुरंत गेट लॉक किया और कार तेजी से आगे बढ़ा दी, जिस पर बदमाशों ने पीछे से पथराव कर दिया। पत्थर लगने से कार का पिछला कांच टूट गया। हमले के बाद बदमाश बाइक दौड़ाते हुए करीब आधा किलोमीटर तक लाखन का पीछा करते रहे।
घटना गत देर रात लगभग 3 बजे सुरेश नगर में सरकारी मल्टी के पास हुई। इसके बाद लाखन थाटीपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लाखन सिंह मुरार स्थित मुगलपुरा में इंटरनेशनल बुद्ध विहार के रहने वाले है। वह सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। गत रात अपनी कार से थाटीपुर सुरेश नगर स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन पहुंचे थे। विवाह समारोह में कुछ समय रुकने के बाद रात में घर लौट रहे थे। उनके साथ सम्यक समाज संघ की प्रदेश सुरक्षा अधिकारी दीपिका बौद्ध भी थीं। लाखन का कहना है कि उनकी जान को भी खतरा था।
हमला होने पर लाखन के कार दौड़ाते ही बदमाश भी बाइक से पीछे लग गए। वे करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करते हुए मेला ग्राउंड तक पहुंचे। आगे पुलिस प्वाइंट होने के कारण वे फरार हो गए। लाखन ने तत्काल थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
लाखन सिंह ने बताया कि बदमाश लगातार गालियां दे रहे थे और उन्हें कार से खींचने की कोशिश कर रहे थे। वे कह रहे थे- यह बहुत नेतागिरी करता है, आज इसे सबक सिखाना है।
2018 के जातिगत उपद्रव में आया था संगठन का नाम
सम्यक समाज संघ 2 अप्रैल 2018 को ग्वालियर में हुए जातिगत उपद्रव के बाद सुर्खियों में आया था। उस समय लाखन सिंह बौद्ध पर उपद्रव भडक़ाने के आरोप में मामला दर्ज हुई थी। कई वीडियो भी वायरल हुए थे। बाद में मामले वापस ले लिए गए।
थाटीपुर थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा, देर रात घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









