कैंसर जागरूकता शिविर में कैंसर केयर के बारे में किया जागरूक
Nov 28 2025
ग्वालियर। नवयुग चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल में कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा कोऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर प्रोग्राम के अंतर्गत एक जन-जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों कोऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर के उद्देश्य के बारे में बताया तथा यह समझाया कि कैंसर की शुरुआती जाँच और समय पर पहचान उपचार के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं और महिला स्टाफ को स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी तथा व्यक्तिंगत स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों पर मार्गदर्शन किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और यह कैसे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी है, इसकी भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही, डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने अपनी कैंसर सर्वाइवर यात्रा साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे किसी भी परिस्थिति में हार न मानें।
इसके बाद डॉ. राजत लोहिया ने विद्यार्थियों को मुख एवं गले से संबंधित कैंसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे तंबाकू चबाने, धूम्रपान तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के दुष्प्रभावों से बचाव कर कैंसर की रोकथाम में योगदान दिया जा सकता है। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती एकता कौर ने टीम का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक जाँच, टीकाकरण और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भी यह संदेश दिया कि वे जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराएँ नहीं और हिम्मत के साथ आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में कैंसर हॉस्पिटल की टीम में डॉ. राजत लोहिया, डॉ. मीरा श्रीवास्तव, लीला मैरी जॉर्ज सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









