मानव श्रंखला बनाकर सीवर लाइन डालने की मांग

Nov 28 2025

ग्वालियर। प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा व कांग्रेस जनों व क्षेत्रीय निवासियों ने मानव श्रंखला बनाकर सीवर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। 
प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि लंबे समय से राधा विहार निवासी नारकीय जीवन जी रहें हैं। क्षेत्रीय पार्षद मोनिका मनीष शर्मा द्वारा लगातार निगम प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। श्री शर्मा ने कहा मानव श्रंखला बनाकर भाजपा शासन व निगम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि अति शीघ्र समस्या हल नहीं की गई ओर सीवर लाईन नहीं डाली गई तो जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।
 प्रदर्शन में मोनिका शर्मा, मनीष शर्मा, वीर सिंह, विजय वर्मा, दीपक बघेल, नंदकिशोर, जीतू चौहान, अमन यादव, महाराज सिंह, कोमल सिंह, किशन सिंह, सुनील कुमार, हरिकिशन, बंसीलाल, ज्योति आर्य, सुषमा प्रजापति, विवेक शर्मा, दीपू शर्मा, सौरभ पाल अभय सिंह, दीपक शर्मा, रामसहाय तोमर, रामसेवक एवं कमल सिंह आदि मौजूद थे।