बेटियों के सम्मान में आंदोलन की चेतावनी दी, गृहमंत्री को भेजा पत्र

Nov 28 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ने आइएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। महासमिति की महिला महामंत्री अंजू दीक्षित ने कहा कि वर्मा का बयान न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्मा माफी मांगने के बाद भी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
महासमिति ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। संतोष वर्मा का आइएएस केडर समाप्त किया जाए। उनकी संपत्ति की जांच कर अवैध संपत्ति राजसात की जाए। महासमिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, भारद्वाज ने चेतावनी दी कि सात दिनों के अंदर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो ब्राह्मण समाज की महिलाएं सडक़ों पर उतरकर जन आंदोलन छेड़ेंगी। इस दौरान श्रीराम मंदिर फालका बाजार में रामधुन का आयोजन भी किया गया।
 पत्र भेजने वालों में अंजू दीक्षित, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, रचना गौड, अनीता दीक्षित, अल्का मिश्रा, अर्चना सिंह, डॉ. जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा उपस्थित थे।