मेले के सभी दुकानदारों को अपनी दुकान का बीमा 2 दिसंबर तक कराना होगा

Nov 28 2025

ग्वालियर। मेले में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को अपनी दुकान का बीमा 2 दिसंबर तक कराना होगा। बीमा दस्तावेज व अग्निशमन यंत्र की खरीद या रिफिल की रसीद एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए बिना दुकानों का आधिपत्य नहीं दिया जाएगा। 
मेला 25 दिसंबर से शुरू होना है और अब तक 1956 दुकानों के आवंटन हो चुका है। सचिव एसबी त्रिपाठी ने बताया कि शेष दुकानों का आवंटन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। वहीं झूला सेक्टर में झूले लगने शुरू हो गए हैं, जो हर साल की तरह इस बार भी मुख्य आकर्षण रहेंगे।
 मेला व्यापारी संघ ने शेष बची लगभग 500 दुकानों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करने की मांग की है। साथ ही सूची को सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने और भाई-भतीजावाद से बचने की अपील की है।