आशीष अग्रवाल के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर व्यापारियों ने किया सम्मान

Nov 28 2025

ग्वालियर। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले के संबंध में कैट द्वारा किये जा रहे प्रयासों की मैं सराहना करता हूं और इस संबंध में जहां भी आवश्यकता होगी, मैं बात को आगे रखूंगा। 
यह बात आशीष अग्रवाल ने कैट द्वारा प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर पड़ाव पर आयोजित स्वागत समारोह में कही। अध्यक्षता डॉ. केशव पाण्डेय ने की। इस मौके पर कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, दीपक पमनानी, अशोक गोयल, श्याम सोनी, दिलीप पंजवानी, कविता जैन, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।