आई लव मोहना महत्वपूर्ण समझा,आपने संविधान निर्माता के लिए जगह क्यों नहीं दी
Nov 27 2025
भितरवार। 45 कार्यों की लिस्ट में संविधान निर्माता के लिए भूमि देने का जिक्र नहीं हैं। आई लव मोहना सेल्फी पाइंट महत्वपूर्ण समझा आपने लेकिन बाबा साहब के नाम पर सामुदायिक भवन बनाने के प्रस्ताव को प्रमुखता क्यों नहीं दी। ऐसे सवाल नगर परिषद अध्यक्ष मोहना राधाकृष्ण धाकड़ से बाबा साहब के कुछ अनुयायियों ने किए हैं। इन बातों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर परिषद मोहना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर भूमि न देने और सामुदायिक भवन न बनाने को लेकर बाबा साहब के कुछ अनुयायियों की मोहना नगर परिषद अध्यक्ष राधाकृष्ण धाकड़ से तीखी बहस हो रही है। वायरल वीडियो में बहस के दौरान एक युवक नगर परिषद अध्यक्ष श्री धाकड़ से पूछ रहा है। कि आपने 45 कार्यों की लिस्ट में आई लव मोहना सेल्फी पॉइंट, गौशाला, मीट मार्केट, दशहरा मैदान और होलिका दहन के लिए जगह प्रस्तावित की है। लेकिन आपने अंबेडकर पार्क या अंबेडकर सामुदायिक भवन के लिए जगह क्यों नहीं दी। संविधान निर्माता की अनदेखी क्यों उनके लिए जगह क्यों नहीं ऐसे तमाम सवाल उक्त युवक द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष श्री धाकड़ से किए गए।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऐसा विवादित वीडियो कब का है। इसकी पुष्टि सही ढंग से नहीं हो पाई है। वहीं ऐसी स्थिति में जब नगर परिषद अध्यक्ष श्री धाकड़ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक साल पुराना विवाद हैं किसी ने आज वीडियो वायरल कर दिया है। अध्यक्ष ने बताया कि अब हम अंबेडकर पार्क बना रहे हैं। जिसकी बाउंड्री भी बन गई है। और हमने पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा भी स्थापित करा दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









