मानव सेवा ही जीवन को धन्य बनाती है, समर्पण का पाली क्लीनिक व एम्बूलेंस लोकार्पित
Nov 27 2025
ग्वालियर। शहर में गुरुवार को अनूठी एंबुलेंस शुरू की गई। यह एंबुलेंस गांव-गांव जाकर मरीजों को तलाशेगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आएगी। इस एंबुलेंस का संचालन समर्पण अन्नम दानम् चेरिटेबल सोसायटी के सदस्य करेंगे। एंबुलेंस का लोकार्पण समर्पण की संस्थापक मनोरमा लड्ढा की पहली पुण्य तिथि पर गुरुवार को मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने किया।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि मानवता की सेवा सबसे बडी सेवा है। यही सेवा हमारे जीवन को धन्य बनाती है। उन्हें खुशी है कि लढढा परिवार ने समर्पण मनोरमा के नाम से जो बीडा उठाया है, समाज के अन्य लोग भी उससे प्रेरणा लेकर पीडित मानवता की सेवा में अग्रसर होंगे। आशीष अग्रवाल ने कहा सेवा का यह संकल्प लेना आज के युग में सबसे बडा काम है, और जिसे सेवा में आनंद लगे तो समझिये वह जीवन का सबसे श्रेष्ठ कार्य है।
इस मौके पर उज्जैन से पधारे संत युवराज माधव प्रपन्नाचार्य ने कहा कि सेवा को जिससे अपने जीवन का ध्येय बना लिया, उसे वास्तव में ईश्वर की प्राप्ति होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मनोरमा लढढा ने अपने जीवन काल में भरपूर सेवा कार्य किये, जिसे आज जीडी लढढा व उनके पुत्र अतुल लढढा उनकी टीम आगे बढा रही है। में तो कहता हूं कि समाज व राष्ट्र में ऐसे लोग प्रेरणा का स्त्र्रोत होते है।
वहीं ग्वालियर पूर्व के विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि सेवा करना एक पुनीत कार्य है और वह भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिये सदैव तैयार रहना यह लढढा परिवार की महानता है।
इस मौके पर कैंसर हास्पीटल के प्रमुख डा बीआर श्रीवास्तव ने महिलाआं में बढते विभिन्न रोगों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि महिलायें अपने शरीर में कोई समस्या होने पर तत्काल चिकित्सीय परामर्श लें ताकि समय पर ही उसका निदान हो सके।
समर्पण के मार्गदर्शक पूर्व संभागायुक्त बीएम शर्मा ने संस्था व सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। समर्पण के प्रमुख सीए जीडी लढढा ने समर्पण की शुरूआत से लेकर प्रत्येक कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा उन्हें आम आदमी की सेवा में जो आनंद मिलता है उसका वह वर्णन नहीं कर सकते।
पूर्व सीजेआई स्व आरसी लाहौटी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी लाहौटी ने भी समर्पण के कार्यो को सराहा। उन्होंने अपने पति की स्मृति में समर्पण को एक 20 सीटर एम्बूलेंस भी प्रदान की।
इस अवसर व समर्पण में चिकित्सक सहयोग देने वाले चिकित्सक डा थामस, डा मनोरमा यादव, डा मीना मूंदडा, डा वीणा प्रधान, डा गायत्री नागौरी, डा रजनी अग्रवाल, डा राकेश मेहरा, डा एसके जैन, डा ममता जाजू, डा केके अग्रवाल, डा नीतू गोयल, डा अरविंद मित्तल, डा केएन मिश्रा, सुनील गोयल आदि का सम्मान किया गया।
मीडिया प्रभारी वंदना जाजू ने बताया कि सोसायटी द्वारा संस्था की संस्थापक मनोरमा लड्ढा की प्रथम पुण्यतिथि पर एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया है। यह एंबुलेंस गांव-गांव जाएगी और मरीजों का इलाज करेगी। जिन मरीजों को मोतियाबिंद होगा उन्हें नि:शुल्क अस्पताल लाकर ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन अस्पताल में शहर के डॉक्टर मरीजों का नि:शुल्क उपचार करेंगे।
इस अवसर पर संस्था से जुडे संजय भार्गव, विनय अग्रवाल, वंदना जाजू, सुनीता लढढा, आनंद मोहन छापरवाल, प्रियदर्शिनी नागौरी, ओमनारायण शर्मा, अंकित माहेश्वरी, सुनील गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









