एसआइआर में मेरे साथ ही फर्जीवाड़ा, तो आमजन के साथ क्या होगा-विधायक डॉ. सिकरवार

Nov 27 2025

ग्वालियर। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने प्रदेश के ग्वालियर जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में फर्जीवाडा का आरोप लगाते हुए कहाकि एसआइआर का कार्य फर्जी सॉफ्टवेयर से चल रहा है उसी के माध्यम से मतदाताओं के नाम विधानसभाओं तक बदले जा रहे हैं।
उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बड़ा खुलासा जब हुआ तब 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से मेरा मतदाता पत्रक का बीएलओ द्वारा मैपिंग किया गया। तब पता चला कि मेरा विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की मैपिंग पूर्व में ही बीएलओ कुनाल पवार द्वारा 15 ग्वालियर विधानसभा में भाग संख्या 227 चार शहर का नाका ग्वालियर में मतदाता क्रमांक 460 (ईपीआईसी क्रमांक - यूवायई 4892253) पर दर्ज कर दिया गया है 
मतदाता केन्द्र क्रमांक 272 के बीएलओ द्वारा यह भी बताया गया कि आपके 2003 के रिकार्ड से मैंपिग कर दी गई है मैंपिग से हुये खुलासे के बाद मेरे द्वारा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि आप जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह से बात करिए।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि विधायक डॉ. सतीश सिकरवार 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मतदाता है, तब उनका नाम 15 ग्वालियर विधानसभा में कैसे मैप कर दिया गया। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि जब मेरे साथ ऐसा हो रहा है कि मेरी मैपिंग 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में न होकर 15 ग्वालियर विधानसमा में कर दी गई, तो आम लोगों के साथ क्या हो रहा होगा।
उन्होंने कहा कि फार्मा का डिजिटिलाईजेशन बीएलओ मतदाताओं के सामने नहीं कर रहे है, तब कैसे सुनिश्चित होगा कि फार्मों का ईमानदारी से डिजिटिलाईजेशन हो रहा है। मैंने अपने फार्म का अपने ही सामने डिजिटिलाईजेंशन करवाया तब बीएलओं के मोबाईल स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आया और मुझे पता चला कि मेरा मैंपिग पहले ही हो चुका है यह सब इस बात का प्रमाण है कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में फर्जीवाड़ा चल रहा है।
विधायक डॉक्टर सतीश सिकरवार ने कहा कि इस तरह का कार्य होने से लाखों लोग मतदाता सूची में आने से वंचित हो जायेंगे। मेरी माग है कि लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही करते हुये, मेरी मैफिंग मेरे मतदान केन्द्र के अनुसार करवाई जाये।