छप्परवाला पुल पर स्थित निगम की जमीन पर बनेगी दुकानें एवं पार्किंग

Nov 27 2025

ग्वालियर। छप्परवाला पुल स्थित शराब की दुकान के सामने वाली निगम की जमीन पर जल्द ही दुकानें एवं पार्किंग बनाई जाएगी, निगम की खाली जगहों एवं सडक़ का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया और जमीन के स्टेटस की अधिकारियों से जानकारी ली।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने छप्परवाला पुल स्थित जैन बैटरी के सामने स्थित जगह का निरीक्षण किया। इस जमीन को उच्च न्यायालय ने निगम के स्वामित्य की माना है। निगमायुक्त ने इस जमीन का स्मार्ट सिटी से प्रापोजल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी इस जमीन पर दुकानें एवं पार्किंग बनाने का विचार कर रहा है।
इसी प्रकार निगमायुक्त सिरौल एवं सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सडक़ों की स्थिति खराब पाई, निगमायुक्त ने सडक़ों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने ख्वाजा खानून की दरगाह के पास रोपवे के लिए आरक्षित जमीन के आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।